नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक नवविवाहिता के साथ उसके जेठ व साथी ने शादी वाली रात को ही गैंगरेप किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने पति से शिकायत की तो उसने पीटा और तीन तलाक बोलकर गांव के रास्ते में छोड़ दिया।
एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उसका निकाह गत एक दिसंबर को नगर के मोहल्ला निवासी राशिद के साथ हुआ था।
शादी के बाद जब रात को पीड़िता अपने ससुराल पहुंची तो देर रात उसके कमरे में जेठ राकिब व उसका एक अन्य साथी घुस आया। जेठ ने उसके साथ रेप किया और उसके साथी ने वीडियो बना ली।