फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकअप तोड़कर भागे तीन बाइक चोर

Wed, 06 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए तीन चोर सोमवार रात तुलसी निकेतन चौकी के लॉकअप का रोशनदान तोड़कर फरार हो गए। सुबह तीनों के भागने की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामला दबाने को आननफानन में रोशनदान को बदलवा दिया गया। एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने बाइक चोरों के लॉकअप तोड़कर भागने की पुष्टि की।

उनका कहना है कि चोरों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। साथ ही जांच की जा रही है कि किसकी लापरवाही से चोर भागे हैं।

दरअसल, कोयल एंक्लेव इलाके में चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को तीन युवकों के नाम बताए, जो बाइक के मालिक हैं। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही थी।

हालांकि उन्हें लिखा पढ़ी में गिरफ्तार नहीं किया गया था। सोमवार देर रात पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाकर तीन वाहनचोर हवालात के रोशनदान की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान पकड़ा गया चौथा युवक हवालात में ही रहा। उसने ही सुबह पुलिस को तीनों के भागने की सूचना दी। इससे चौकी में हड़कंप मच गया। मामला आला अधिकारियों तक पहुंचा तो चौकी इंचार्ज वाहन चोरों को हिरासत में लेने से ही मुकर गए।

हालांकि एएसपी आशीष श्रीवास्तव ने तीन वाहन चोरों के हवालात से भागने की पुष्टि करते हुए बताया कि चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है। जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

नया रोशनदान लगवाया, उस पर भी टांग दिया ताला
पुलिसकर्मियों ने अपनी गर्दन बचाने को रोशनदान बदलवाने के बाद उस पर भी चेन और ताला टांग दिया गया। चौकी इंचार्ज भी मामले को दबाने में जुटे रहे।

भागे चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। हालांकि हवालात में बंद आरोपियों के साथी युवक ने बताया कि रात को तीनों ने पहले रोशनदान तोड़ा और उसके बाद भाग गए।

चेकिंग के दौरान वाहन चोर दबोचा
पुलिस ने चेकिंग के दौरान शाहरुख उर्फ भूरा निवासी चिरौड़ी को दबोचकर उसकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद की हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

सोमवार रात बंथला फाटक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध युवक को चेकिंग के लिए रोका। युवक पर बाइक के कागजात न होने पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें