फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदे ने मासूम के साथ किया कुकर्म और फिर तोड़ दी मासूम की टांग, रो-रोकर बताई पूरी बात

Sat, 17 Feb 2018 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

लाहौरी गेट इलाके में सात साल के मासूम के साथ आरोपी ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ कुछ ऐसा किया कि मासूम बात करते हुए कांप रहा है।

विज्ञापन


आरोपी ने कुकर्म का विरोध करते हुए मासूम की एक टांग तोड़ डाली। जागरण के दौरान माइक पर जब मासूम का नाम पुकारा जाने लगा तो आरोपी किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

पुलिस मासूम के साथक कुकर्म की बात से इंकार कर रही है। उनका कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद मासूम पर हमला किया गया है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मासूम ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया कि वह जागरण में अपनी दादी के साथ गया था। इसी दौरान 10 रुपये देने की बात कर एक शख्स उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ नेशनल क्लब की छत पर ले गया।

विज्ञापन

दस रुपये के लालच में मासूम चल पड़ा था दरिंदे के साथ

- फोटो : amar ujala
वहां आरोपी ने मासूम के साथ पहले कुकर्म किया। बाद में उसके साथ अन्य शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने पहले उसके चेहरे पर दांत गड़ा दिए।

इधर जागरण में मासूम की ढूंढ मची तो माइक पर उसका नाम पुकारा जाने लगा। जिसके बाद आरोपी ने मासूम टांग मरोड़कर तोड़ दी। बाद गोली मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।

मासूम किसी तरह घिसटता हुआ, जीने के पास पहुंचा। इसी दौरान उसकी दादी उसे ढूंढती हुई आ गई। जहां से उसे एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रॉपर्टी विवाद में मासूम पर हमला हुआ है। फिलहाल मासूम के साथ कुकर्म की बात से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें