फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

प्रेमिका का पीछा करते पहुंचा गुड़गांव मेट्रो स्टेशन, दिनदहाड़े चाकुओं से 8 वार कर की हत्या

Mon, 24 Oct 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
mg road metro station murder - फोटो : सोशल मीड‌िया
गुड़गांव के एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने महिला पर 8 वार किए।


हालांकि ये बात अचरज भरी रही कि कि प्रेमिका को मारने के बाद वो शख्स भागा नहीं। लोगों ने उसकी काफी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी लड़के की उम्र 22 साल है, जबकि महिला की उम्र 34 साल बताई गई है। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन

ज‌ितेंद्र का भी चल रहा है इलाज

mg road metro station murder - फोटो : सोशल मीड‌िया
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश निवासी जितेंद्र, मेघालय की पिंकी को काफी वक्त से जानता था। सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब पिंकी एमजी रोड मेट्रो स्टेशन पर पहुंची तो जितेंद्र वहां पहले से मौजूद था।

जितेंद्र ने पिंकी का पीछा अंदर स्टेशन तक किया। इसके बाद उस पर चाकू से कई वार किए। बुरी तरह घायल पिंकी को आनन फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी जितेंद्र को आसपास के लोगों ने जमकर पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जितेंद्र को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया है।
Next
AU ऐप में पढ़ें