फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को पहले किया बेहोश, फिर तेजाब फेंक कर मारने का प्रयास

Tue, 20 Dec 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति नगर में एक बच्चे का अपहरण कर हत्या का प्रयास किए जाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराएगी व अन्य सबूतों को एकत्र करेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि मूलरूप से यूपी के जिला उन्नाव निवासी यमुना प्रसाद यहां शांतिनगर में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनसे करीब 500 मीटर की दूरी पर मूलरूप से यूपी के जिला बुलंदशहर के रहने वाले गोविंद भी रहते हैं।

खांडसा रोड पर एक सर्विस स्टेशन पर काम करने वाले गोविंद ने यमुना प्रसाद के ढाई वर्षीय बेटे आदित्य राज का अपहरण कर लिया था तथा फ्लूड सुंघाकर बेहोश करने के बाद उस पर तेजाब छिड़ककर जान से मारने का प्रयास किया गया था। बच्चे को मरा समझकर आरोपी पास ही लगते ओमनगर में कूड़े के ढ़ेर पर फेंक गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी गोविंद को पुलिस ने एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंके जाने के बाद आसपास के लोगों से बच्चे के बारे में पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की थी कि वह जिंदा है या मर गया।

उसने यह भी बताया कि करीब पांच महीने पहले यमुना प्रसाद का परिवार और वह शांतिनगर में आसपास ही रहते थे, जिस कारण आदित्य राज उसे पहचानता था। बाद में यमुना प्रसाद ने कमरा बदल लिया था। 

जांच अधिकारी एसआई रुपेश कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराने के साथ तेजाब व फ्लूड की बोतल भी बरामद करेगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाएगी कि उसने तेजाब कहां से खरीदा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें