फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती को घर ले जाकर पिलाई बीयर, दोस्तों संग मिलकर किया गैंगरेप

Wed, 03 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर इलाके में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर नेपाली मूल की युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद पीड़िता ने मामले की सूचना पड़ोसियों को दी। 
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवती का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर एक आरोपी अमित को दबोच लिया गया। बाकी दो की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक नेपाली मूल की 22 वर्षीय युवती न्यू अशोक नगर इलाके में रहती है। कुछ दिनों पूर्व नौकरी के संबंध में उसकी मुलाकात योगेश नामक शख्स से हुई थी। 

आरोप है कि सोमवार को नौकरी दिलवाने की बात कर योगेश ने उसे अग्रवाल स्वीट्स के पास बुला लिया। बाद में योगेश उसे अपने फ्लैट पर ले गया। वहां अमित और साहिल नामक दो आरोपी पहले से मौजूद थे। 
विज्ञापन


योगेश ने युवती को बताया कि अमित का बर्थडे है, उसी की पार्टी के लिए यहां आए हैं। केक काटने के बाद युवती को जबरन बीयर पिला दी गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे बाथरूम में बंधक बना लिया। युवती के मिन्नतें करने पर उसे छोड़ दिया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें