फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...था बर्थडे, गर्लफ्रेंड को केक की बजाए चाकू मार दिया

Sat, 08 Mar 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में नार्थ-ईस्ट की युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमलावर युवती का दोस्त है और पूर्वोत्तर का ही रहने वाला है।
विज्ञापन


युवती को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, शुक्रवार शाम तक उसे होश नहीं आया था और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार युवती के बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि उसे चाकू कैसे लगा।
Trending Videos

जन्मदिन पर मार दिया चाकू

पुलिस के मुताबिक नागालैंड निवासी युवक महअब्मो (23) अपनी दोस्त सिमरन (22, बदला हुआ नाम) के साथ मुनिरका में लिव इन रिलेशन में रहा था। सिमरन भी नागालैंड की रहने वाली है। शुक्रवार को महअब्मो का जन्मदिन था।

शुक्रवार सुबह दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी बीच महअब्मो ने चाकू से सिमरन पर हमला कर दिया। चाकू सिमरन को पीछे की तरफ कमर में लगा। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सिमरन को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

युवती को अब तक नहीं आया है होश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रामा सेंटर में भर्ती कराने के बाद युवती बेहोश हो गई। वसंत विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार युवती के बयान के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें