फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर देता था वारदात को अंजाम, बरामद हुईं ये खतरनाक चीजें

Thu, 22 Feb 2018 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हत्या सहित लूट की वारदातों में शामिल इनामी बदमाश आकाश उर्फ काका को पुलिस ने उसकी प्रेमिका व साथी सहित गिरफ्तार कर चार वारदातों को सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने इसके पास से एक कट्टा, एक पिस्तौल, पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें मथुरा से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।


डबुआ कॉलोनी स्थित बैंक ऑफ बड़ोदा के ग्राहक सेवा केंद्र में 24 जनवरी तथा गाजीपुर स्थित गत्ता फैक्ट्री में 13 फरवरी को गोली चलाकर लूट करने के आरोपियों गांव पाखल निवासी आकाश उर्फ काका व गाजीपुर निवासी जसविंद्र उर्फ जस्सी मथुरा से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

 

पुलिस ने आकाश की प्रमिका को भी उसके साथ पकड़ा है। उसकी प्रेमिका नाबालिग है और आकाश व जस्सी के खिलाफ सेक्टर-55 थाने में उसे भगा ले जाने का मामला भी दर्ज है।

आकाश सारन थाना क्षेत्र में ही हरेंद्र भड़ाना की हत्या में भी शामिल था। आकाश के खिलाफ हाल ही में पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

डॉन बनने के लिए की ताबड़ तोड़ वारदात

प्रारंभिक पूछताछ में काका ने पुलिस को बताया कि वह अपराध की दुनिया में नाम कमाना चाहता था। इसके अलावा अपनी प्रेमिका को भी सारे ऐशो आराम देना चाहता था।
 
इसके लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा। उसकी प्रेमिका को भी घूमने फिरने का शौक है। वह भी उसे घूमने के लिए पैसे लाने के लिए लूट की वारदात करने के लिए उकसाती थी।
 
पुलिस इनसे बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र व गत्ता फैक्ट्री में लूट की रकम बरामद करने के लिए रिमांड पर लेगी।

25 होटल खंगाले तब मिला सुराग 
क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि काका और उसकी प्रेमिका मथुरा के एक होटल में छिपे हुए हैं।
इस पर उनकी टीम में शामिल एएसआई अश्वनी, एएसआई नरेश व एएसआई जगबीर ने मथुरा के होटलों को चेक करना शुरू किया। करीब 25-30 होटलों का रिकार्ड चेक करने के बाद एक होटल के रजिस्ट्रर में आकाश के नाम से एंट्री थी।
होटल संचालक के पास मौजूद उसके पहचान पत्र की कॉपी चेक की गई तो आधार कार्ड पर आकाश का फोटो लगा हुआ था। पुलिस ने उसके कमरे में जाकर रेड की और उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

अपने चाचा की हत्या के फिराक में था काका 

पुलिस ने बताया कि कुछ समय पहले काका को उसके चाचा ने किसी बात पर पीट दिया था। उसके बाद से काका अपने चाचा की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था।
 
हाल ही में वह अपने चाचा की हत्या करने के लिए शेरगढ़, उत्तर प्रदेश से 30 हजार रुपये में एक पिस्तौल भी खरीदकर लाया था। मगर वह उससे पहले ही पकड़ा गया। 

एक और फैक्ट्री में लूट की थी तैयारी 
पूछताछ के दौरान काका ने पुलिस को बताया कि दोनों वारदातों के पैसे खत्म हो रहे थे। ऐसे में जस्सी और काका ने गत्ता फैक्ट्री के पास ही एक और फैक्ट्री की रेकी कर रखी थी और जल्द ही वहां वारदात करने वाले थे।
 
इन दोनों वारदातों में भी उन्होंने पहले रेकी की थी। वारदात के बाद जस्सी, आकाश और उसकी प्रेमिका मथुरा, आगरा, जयपुर, बरेली आदि शहरों में घूमने निकल जाते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें