फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस से 'पिल्लू गैंग' ने की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में पिल्लू कटर गैंग ने हिंदी फिल्म अभिनेत्री से लूटपाट और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ और थाना पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

इनकी पहचान गीता कॉलोनी निवासी विरेंद्र व राकेश और फर्श बाजार निवासी सतीश उर्फ पिल्लू के रूप में हुई।
Trending Videos

बेहद खतरनाक है गैंग

पुलिस ने बताया कि पिल्लू गैंग पर लूटपाट के दर्जनों मामले दर्ज हैं। गिरोह का सरगना सतीश फर्श बाजार इलाके का घोषित बदमाश है।

गैंग के सदस्य रात में ट्रैफिक सिग्नल पर शिकार का इंतजार करते हैं।

किसी शख्स को अकेला पाकर उसका पीछा करते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं।

यमुना में फेंक दिए थे लूटा गया सामान

पुलिस ने इनके पास से लूटा गया आईफोन, ड्रइविंग लाइसेंस, क्रेडिट और डेबिट कार्ड बरामद कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि बदमाशों ने अभिनेत्री के बैग और आईडी को गीता कॉलोनी श्मशान घाट के बाद यमुना में फेंक दिया था। पुलिस ने नदी से बैग और पहचान पत्र बरामद कर लिया।

छानबीन के दौरान पता चला कि पिल्लू गिरोह का सरगना सतीश 25 मार्च को ही जेल से निकला है। इसके बाद पुलिस ने गैंग के सरगना समेत तीन बदमाशों को धर दबोचा।
विज्ञापन

अंधेरी गली में गिराकर की थी अश्लील हरकत

जिला पुलिस उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय अभिनेत्री मुंबई में रहती है, जबकि परिजन आनंद विहार इलाके में रहते हैं। फिलहाल अभिनेत्री अपने माता-पिता के पास आई थी। 1 मई की रात जब वह कृष्णा नगर में अपने फैमिली डॉक्टर से मिलकर घर लौट रही थी।

तभी विश्वास नगर गली नंबर-17 में दो लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाकर उससे छेड़छाड़ की और लूटपाट कर फरार हो गए। इस दौरान अभिनेत्री के सिर, हाथ और घुटनों में चोट लग गई थी।

पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज लिया। पीड़ित युवती ने बताया कि बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के दौरान कटर से उस पर हमला करने की कोशिश की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें