सिने अभिनेता व भाजपा नेता शत्रुघन सिन्हा की भाभी ने सेक्टर-47 स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद लंदन में रहने वाले उनके बेटे को बृहस्पतिवार को शव सौंप दिया है।
शत्रुघन सिन्हा के बड़े भाई श्रीकांत सिन्हा की पत्नी शीला सिन्हा (69) सेक्टर-47 स्थित टूडे ब्लासम अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर पर रहती थीं। सदर थाना पुलिस के अनुसार शीला बीते 20 साल से गुडग़ांव में रह रही थीं।
पति से उनका तलाक हो चुका था। उनका एक बेटा है जो लंदन में रहता है। एक बेटी आरती है। जो गुजरात में रहती है। बुधवार की शाम को पुलिस को पड़ोसियों ने कमरे से बदबू आने की जानकारी दी।
वह कई दिन से आसपास नहीं दिखाई दी थीं
सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया। उनका शरीर पंखे से लटका हुआ था। वह कई दिन से आसपास नहीं दिखाई दी थीं।
बताया गया है कि न तो उन्होंने कोई नौकरानी रखी थी और न ही किसी पड़ोसी से मेलजोल रखती थीं। पति के तलाक और बच्चों के बाहर रहने के कारण वह अकेलेपन का शिकार थीं।
बृहस्पतिवार को बेटे व बेटी के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजन बृहस्पतिवार शाम शव लेकर दिल्ली के लोधी रोड गए। जहां पर उसका दाह संस्कार किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक मौत पांच-दिन पहले हुई है। फांसी लगाने से मौत हुई है।