फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आयकर अधिकारी ने ठगे 17 हजार रुपये

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर अधिकारी बनकर एक महिला अधिकारी के खाते में रुपये का अधिक लेन-देन का मामला बताकर एक धोखेबाज ने खाते की जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद आरोपी ने 17 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पीड़िता ने सेक्टर-58 कोतवाली में की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता करुणा गाजियाबाद के वैशाली में रहती हैं और नोएडा के सेक्टर-56 स्थित एक स्कूल में कार्यरत है। नोएडा में ही उनका एक बैंक में खाता है।

पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को एक व्यक्ति ने उनके  पति के फोन कर कॉल किया और करुणा के खाते में अधिक लेन-देन होने की बात कही। इस पर अविलंब बात कराने के लिए कहा नहीं तो सिस्टम से नोटिस जारी करने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन


महिला के पति ने नोटिस से बचने के लिए मोबाइल कांफ्रेंस से ही बात कराई तो आरोपी ने बैंक खाते से संबंधित जानकारी हासिल कर ली। कुछ देर बाद पीड़िता के पास मैसेज आया तो पता चला कि उनके खाते से कई बार में 17 हजार रुपये की निकाल लिए गए।  पीड़िता ने मामले की शिकायत सेक्टर-58 में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें