फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी झड़प में बदला बच्चों के बीच हुआ झगड़ा, दो समुदायों में जमकर चले पत्थर और बोतलें

Sat, 02 Jul 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
फतेहपुरबेरी के असोला गांव में बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा शुक्रवार को दो समुदायों के बीच खूनी झड़प में बदल गया। दोनों वर्गों की तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई और बोतलें फेंकी गई।
विज्ञापन


इस बवाल में पांच पुलिसकर्मी समेत करीब 10 लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर स्थिति को समय से संभाल लिया था। शनिवार रात तक असोला गांव में तनाव रहने के कारण गांव व आसपास पुलिसकर्मी समेत भारी संख्या में सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया।
 
दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि फतेहपुरबेरी थाना पुलिस में दंगा भड़काने का मामला दर्ज किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, दोनों समुदायों के करीब 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं कुछ नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, असोला गांव में दो समुदाय के लोग काफी मात्रा में रहते हैं। 
विज्ञापन

पत्थरबाजी में पुलिस समेत घायल हुए कई लोग

delhi police - फोटो : अमर उजाला
इनके बीच मामूली बात को लेकर तनाव हो गया था। पुलिस ने संपर्क सभा कर दोनों समुदायों के बीच समझौता कर दिया था। इससे वे मान गए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम को दो समुदाय के कुछ युवक आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। 

इस दौरान झगड़ा हो गया। पहले तो ये झगड़ा दो परिवारों की लड़ाई का कारण बन गया और रात 11 बजे तक ये दो समुदायों की नाक की लड़ाई बन गई। इसके बाद दोनों की तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई और बोतलें फेंकी गई। 

इसके बाद आगजनी का प्रयास किया गया। समय रहते हुए पुलिस को सूचना मिल गई थी और तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस के पहुंचने पर भी पत्थरबाजी बंद नहीं हुई थी। इसके बाद और फोर्स को मौके पर बुलाया गया था।

पत्थरबाजी में पांच पुलिसकर्मी समेत करीब 10 लोग घायल हो गए थे। घायल लोगों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने असोला गांव में धारा 144 लगाने की बात से इनकार किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें