बल्लभगढ़ में एक युवती का अश्लील फोटो खींचकर उसे इंटरनेट पर डालकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाना शहर में की है।
पुलिस के अनुसार, त्रिखा कॉलोनी निवासी एक युवती ने थाना शहर बल्लभगढ़ को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी निवासी एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
इसके बाद उसने उसका अश्लील फोटो खींच लिया। इसके बाद उसेफोटो दिखाकर आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे फोटो इंटरनेट पर अपलोड करके बदनाम करने की धमकी दी।
इससे परेशान होकर थाना शहर बल्लभगढ़ पुलिस को शिकायत दे दी। थाना प्रभारी महाराज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।