फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Thu, 02 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन
करावल नगर इलाके में बुधवार को भाजपा नेता के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी शिनाख्त प्रशांत शर्मा (20) के रूप में हुई है। प्रशांत का शव कमरे में पंखे से लटका मिला लेकिन उसके पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक प्रशांत की मां सुधा शर्मा पश्चिमी करावल नगर भाजपा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रशांत अपने परिवार के साथ बी-160, मुकुंद विहार, करावल नगर में रहता था। इसके परिवार में पिता धर्मेंद्र शर्मा, मां सुधा शर्मा व अन्य सदस्य हैं। प्रशांत होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद डीयू में पत्राचार से ग्रेजुएशन कर रहा था। सुबह करीब 11:30 बजे प्रशांत ने अपनी मां के साथ बैठकर खाना खाया। 

इसके बाद सुधा किसी काम से बाहर चली गई और प्रशांत पहली मंजिल स्थित अपने कमरे में चला गया। कुछ ही देर बाद उसने कमरे में खिड़की की जाली से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन जब उसके कमरे में पहुंचे तो वारदात को पता चला। फौरन उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या और आत्महत्या दोनों दृष्टिकोण से मामले की छानबीन की जा रही है। प्रशांत के कमरे का दरवाजा भी खुला हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें