बिसाहडा में गोहत्या के मामले की इकलाख के परिवार के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले में दायर की गई याचिका पर गौतमबुद्धनगर जनपद न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। सुनवाई की तैयारी के लिए वकीलों की पैनल तैयारी में जुटा है।
अधिवक्ता रामशरण नागर और बीआर शर्मा ने बताया कि बिसाहड़ा गांव में गोहत्या के मामले में सुनवाई सोमवार को तय है। वहीं न्यायालय ने जारचा पुलिस से इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज की गई है या नहीं इसको लेकर आख्या मांगी है। याचिका में इकलाख समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। बिसाहड़ा में अफवाह के बाद हुई इकलाक की हत्या के मामले में अभियुक्तों के वकीलों के द्वारा समय मांगने पर 4 जुलाई तक का समय दिया गया है। अअभियोजन पक्ष की ओर से अभियुक्तों की भूमिका के आधार पर आरोप का निर्धारण किया जाएगा। अभियुक्तों पर लगाए गए आरोपों को लेकर बहस होगी। किस आधार और साक्ष्य पर आरोप लगाए है। उनको लेकर दोनों पक्षों के वकील तैयारी में जुटे हैं।
अभियुक्त विशाल के वकील राजीव त्यागी का कहना है कि जिन युवकों पर पुलिस ने आरोप लगाए हैं उनकी भूमिका है भी या नहीं। इसको लेकर मामले में गहनता से हर पहलू पर गहनता से विचार किया जा रहा है। वहीं दूसरी और सरकारी वकील मनोज तेवतिया का कहना है कि अभियुक्तों पर आरोप तय कराने के लिए उनके पास पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। जिनको न्यायालय में पेश किया जा चुका है।