इकलाख हत्याकांड में सोमवार को न्यायालय में आरोप निर्धारण नहीं हो पाया। 18 आरोपियों के न्यायालय में आरोप निर्धारण के लिए सोमवार को सुनवाई होनी थी।
आरोपी विशाल के अधिवक्ता कोर्ट नहीं आ पाए। न्यायालय ने सुनवाई के लिए अब 31 अगस्त की तारीख लगाई है। सुनवाई के लिए जेल से आए आरोपियों की पेशी हुई, इसके बाद उनको जेल भेज दिया गया।
वहीं, बिसाहडा कांड के आरोपी नाबालिग की जमानत अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई होगी। इससे पहले दो नाबालिग आरोपियों की जमानत हो चुकी है।