दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक प्राइवेट कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उसके होश उड़ गए। वो तो हमेशा की तरह अपने काम पर निकला था पर उसे नहीं पता था कि उसके और उसकी कंपनी के साथ ये सब हो जाएगा।
गाजीपुर में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी कंपनी के कैश कलेक्शन एजेंट नितिन शुक्ला से साढ़े चौबीस लाख रुपये लूट लिए।
पीड़ित ने पुलिस बताया कि उसने छह जगहों से रुपये इकट्ठे किए थे। मामला दर्जकर पुलिस जांच कर रही है।