फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी इलाकों में जाकर बाइक चोरी करने वाला पकड़ाया

Sun, 03 Dec 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


- किराये पर मिलने वाली बाइक लेकर आ जाता था दिल्ली, गिरफ्तार  
- बदल देता था इंजन और चेसिस नंबर, चार मोटरसाइकिल बरामद 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने रोहिणी (नार्थ) इलाके से एक ऐसे वाहन चोर को पकड़ा है जो पहाड़ी इलाकों में घूमने जाता था और वहां किराये पर मिलने वाली बुलेट मोटरसाइकिल लेकर दिल्ली चला आता था। आरोपी इस तरह कई वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की चार बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन


रोहिणी जिला डीसीपी रजनीश गुप्ता के अनुसार रोहिणी (नार्थ) थाना पुलिस ने भिवानी निवासी वाहन चोर सूरज प्रकाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की चार बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। आरोपी को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया है।

आरोपी ने बताया कि वह साथी के साथ अक्तूबर में कुल्लू गया था और वहां दो बुलेट मोटरसाइकिल किराये पर ली थीं। मोटरसाइकिल लेकर दोनों दिल्ली आ गए। रोहिणी, दिल्ली में ये चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल पर घूम रहा था उसी समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दिल्ली में आकर दोनों मोटरसाइकिल का इंजन व चेसिस नंबर बदल दिया था।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि वह नवंबर में मनाली, हिमाचल प्रदेश गया था। इस बार भी इसने दो बुलेट मोटरसाइकिल किराये पर ली थीं। इन दोनों मोटरसाइकिल को ये साथी के साथ मिलकर दिल्ली ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें