फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : बिहार का मोस्ट वांटेड सेक्टर-15 से गिरफ्तार

Sun, 19 Nov 2017 06:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
wanted - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन
शनिवार रात को गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार के मोस्ट वांटेड अपराधी को काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखे हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात को गुरुग्राम पुलिस ने रात की गश्त के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-39 ने सेक्टर-15 के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को हथियार सहित काबू किया। पूछताछ पर व्यक्ति की पहचान मूल रूप से मोतिहारी बिहार निवासी 25 वर्षीय राम सिंह उर्फ विजय सिंह के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिहार में वह हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन उगाही, फिरौती सहित अन्य दर्जनों वारदातों में शामिल रहा है और अभी भी वहां सक्रिय है। वहां वारदात को अंजाम देने के बाद वह शरण लेने के लिए दिल्ली व गुरुग्राम में छिपता था।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर सितंबर 2017 में जिला मोतिहारी में एके-47 हथियार से पुलिस पर हमला किया था और मौके से भाग गया था। जिसमें उसका एक साथी मुठभेड़ में घायल हो गया था।

वर्ष 2017 में ही सीतामढ़ी में एक स्कूल संचालक से रंगदारी लेने के लिए एके-47 से स्कूल परिसर में अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। वर्ष 2017 में ही अपने प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर बबलू कुमार को पूर्वी चंपारण (बिहार) में पुलिस अभिरक्षा के दौरान गोली मारकर हत्या की थी।

शरण लेने के लिए यह पिछले डेढ़ महीने से गुरुग्राम, दिल्ली व अन्य स्थानों पर जगह बदल-बदल कर रह रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। इससे अन्य कई मामलों के खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें