फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जस्ट डॉयल’ से भूत उतारने वाला हाईटेक बाबा ऐसे हुआ गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2017 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ‘जस्ट डॉयल’ से भूत उतारने वाला हाईटेक बाबा ऐसे हुआ गिरफ्तार
  • निजी कंपनी के असिस्टेंट अकाउंटेंट से भूत उतारने के नाम पर 85 हजार की ठगी
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी न लगना, सौतन से छुटकारा, तरक्की न होना आदि समस्याओं को चुटकियों में सुलझाने वाले हाईटेक बाबा (तांत्रिक) को रंजीत नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान सलमान उर्फ आजाद बाबा उर्फ बंगाली बाबा (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को जस्ट डॉयल में रजिस्टर कराया हुआ था। इसके अलावा वह लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर बड़े-बड़े समाचार पत्रों व टीवी चैनल पर भी विज्ञापन दे रहा था।

उसे रंजीत नगर निवासी असिस्टेंट अकाउंटेंट की शिकायत पर दबोचा गया। बाबा ने पीड़ित से 85 हजार रुपये ठग लिये थे। अब वह अदृश्य शक्ति द्वारा परिवार का खात्मा करने की धमकी देकर और रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

असिस्टेंट अकाउंटेंट से भूत उतारने के नाम पर 85 हजार की ठगी

- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक समीर (बदला नाम) परिवार के साथ रंजीत नगर में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में असिस्टेंट अकाउंटेंट हैं। काफी समय से उनकी तरक्की नहीं हो रही थी। इस पर उनके एक साथी ने ऊपरी चक्कर की आशंका जताई।

समीर ने किसी पहुंचे हुए बाबा की तलाश शुरू कर दी। जस्ट डॉयल के जरिये समीर को सलमान उर्फ आजाद बाबा का पता चला। बाबा ने 24 घंटे के भीतर किसी भी प्रकार की समस्या दूर करने का दावा किया था। बाबा ने मिलने के लिए नेहरू प्लेस, आनंद विहार और मेरठ के पते दे रखे थे।

समीर ने दिए हुए नंबर पर कॉल किया। बाबा ने फोन पर परिवार की फोटो मंगवाई। आरोपी ने समीर को बताया कि उसके घर पर जिन्न का साया है। शरुआत में उसने चार हजार रुपये लिये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें