शादी के कार्यक्रम में डीजे पर डांस करने के दौरान हुई कहासुनी में कुछ लोगों ने दो युवकों को पीट-पीटकर घायल कर दिया। और मौके से फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहना गांव में रहने वाले अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने भाई के साथ सुभाष कॉलोनी में शादी के कार्यक्रम में गया था। इस दौरान डांस करने को लेकर उसकी एक युवक से मामूली सी कहासुनी हो गई।
समारोह खत्म हो जाने पर रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ घर लौट रहा था। सुभाष कॉलोनी के नजदीक ही चार-पांच लोगों ने दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।