फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थरिया में तोड़ी गई हनुमान जी की प्रतिमा, भड़का आक्रोश

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
क्षेत्र के थरिया में सोमवार की रात अराजकतत्वों ने हनुमानजी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार को पूजन अर्चन करने पहुंचे भक्तों को प्रतिमा खंडित मिली। सूचना मिलने पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और दूसरी प्रतिमा की स्थापना कराई। थरिया में चार वर्ष पहले आबादी की जमीन पर गांव के लोगों ने मिलकर हनुमानजी की प्रतिमा की स्थापना कराई थी। सोमवार की रात अराजकतत्वों ने हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। प्रतिमा की दशा देख लोग आक्रोशित हो उठे। ग्राम प्रधान रामपाल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। रानीगंज पुलिस कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण अराजकतत्व के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में ग्रामीण दूसरी प्रतिमा ले आए और उसे स्थापित किया। एसओ लल्लन यादव ने बताया कि प्रतिमा तोड़ने वालों को खोजा जा रहा है। किसी ने कोई तहरीर नही दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें