फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हैलो पुलिस, मेरी सहेली को बचा लीजिए'

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के झाड़सा गांव में रहने वाली बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को ऑनर किलिंग का मामला होने का शक है। फिलहाल मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रुम में एक छात्रा ने शनिवार की दोपहर को फोन करके अपनी सहेली को बचा लेने की बात कही। उसने कहा कि उसकी सहेली और सहपाठी को उसके परिवार मार रहे हैं।

उसे डर था कि सहेली के परिवार वाले उसे मार डालेंगे। सदर थाना प्रभारी विजय के अनुसार लड़की का दाह संस्कार किया जा चुका है। विजय के बयान पर ही अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरवालों ने कहा मिर्गी से हुई मौत

पुलिस को दिए बयान में छात्रा के परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार को उसे मिर्गी आ गई थी। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया जा रहा था।

रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। बेटी सयानी होने के कारण उसका दाह संस्कार जल्दी करा दिया गया। पुलिस को अब तक की छानबीन के दौरान पता चला है कि परिवार के लोग मूलरूप से भोंडा कलां के रहने वाले है।

पूरे परिवार की ओर से किसी तरह की कोई बात नहीं कही जा रही है। पुलिस आयुक्त आलोक मित्तल का कहना है कि अब तक की छानबीन में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जब तक पुलिस के पास कोई शिकायतकर्ता सामने नहीं आता है, तब किसी नतीजे पर पहुंच पाना कठिन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें