फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक का अधिकारी बता 89 हजार की ठगे

Mon, 13 Mar 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक महिला को शातिर ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर 89 हजार की धोखाधड़ी कर डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पत्रकार की पत्नी एक शातिर के झांसे में आकर 89 हजार रुपये गंवा बैठीं। महिला की  शिकायत पर केस दर्ज कर सूरजकुंड पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


ईरोज गार्डन चार्मवुड विलेज में रहने वाले प्रशांत सिंघल एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के प्रतिनिधि हैं। उनकी पत्नी रेनू सिंघल ने बताया कि 19 फरवरी 2017 की शाम करीब सात बजे एक कॉल आई।

कॉल करने वाले ने खुद को उनके बैंक का अधिकारी बताया। उसने रेनू को बताया कि उनका बैंक कार्ड बंद किया जाने वाला है। पूछा कि क्या वह अपना कार्ड चालू रखना चाहती हैं तो उन्होंने हां कहा।
विज्ञापन


इस पर कॉल करने वाले ने उनसे कार्ड का नंबर, सीवीवी, पिन और आधार कार्ड नंबर पूछ लिया। इसके बाद उनके खाते से 89 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रंाजेक्शन कर खरीदारी कर डाली।

वह अपना खाता अपडेट कराने बैंक पहुंचीं तो पता चला कि 89 हजार रुपये निकाले जा चुके हैं। सूरजकुंड थाने के एएसआई ब्रहृमप्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें