फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद की कार से बैग चोरी, पुलिस ने खोजा बैग पर नकदी गायब

Fri, 24 Nov 2017 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदनी चौक इलाके में चोरों ने भाजपा सांसद डॉक्टर यशवंत सिंह की कार से बैग चुरा लिया। घटना के समय कार में चालक मौजूद था। पुलिस को शक है कि ठक ठक गैंग के सदस्य ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि सांसद की कार से चुराया गया बैग मिल गया है, लेकिन उसमें से नकदी गायब हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस के अनुसार बैग चोरी की घटना गत 22 नवंबर को हुई। डॉक्टर यशवंत सिंह यूपी के नगीना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं। गत बुधवार को सांसद का चालक जीतेंद्र कार को लेकर किसी काम से चांदनी चौक गया था। वह कार को पार्क कर वहां बैठा था।
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक उसके पास आये। युवकों ने जीतेंद्र को बताया कि उसके रुपये बाहर गिर गये हैं। जीतेंद्र कार से बाहर निकला तो उसने दस दस के नोट गिरे हुए देखे। जीतेंद्र नोट को उठाकर कार में वापस बैठा। अचानक उसने देखा कि सीट पर रखा बैग गायब है।

जीतेंद्र ने बाहर देखा तो दोनों युवक भी फरार हो गये थे। उसने तुरंत घटना की जानकारी सांसद व पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि बैग में दो लाख रुपये थे।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस को बैग मिल गया है लेकिन उसमें से नकदी गायब है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें