फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर ऑटो लूटा, चालक को पीटने के बाद छीन ले गए आटो 

Thu, 16 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेक्टर 55 थानाक्षेत्र से सवारी बन कर चढ़े तीन बदमाशों ने चालक को पीटकर ऑटो लूट लिया। उधर, पुलिस ने घटना दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मूलरूप से भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला ऑटो चालक शकील बल्लभगढ़ की अज्जी कॉलोनी में किराए पर रहता है।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह ऑटो लेकर घर लौट रहा था। सेक्टर 55 मोड़ के पास दो युवक ऑटो पर सवार हो गए। कुछ दूर चलने पर एक और युवक सवारी बनकर उसके ऑटो पर सवार हो गया। सेक्टर 25 स्थित हनुमान मंदिर के पास तीनों ने उसे ऑटो रोकने को कहा।

रुकते ही तीनों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पीटने के बाद उसे धक्का देकर ऑटो से बाहर गिरा दिया और ऑटो लेकर फरार हो गए। शकील ने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ऑटो और बदमाशों को तलाश करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया। सेक्टर 55 थाने के एएसआई देवदत्त ने बताया कि तीनों बदमाश 20-22 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं, उनकी तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें