फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ले जा रहे ऑटो चालक ने छात्रा से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चियों की सुरक्षा के लिए हम किसी पर भी भरोसा नहीं कर सकते, ये बात फरीदाबाद में हुई एक घटना से बिल्कुल साफ पता चलती है।
विज्ञापन


फरीदाबाद में बृहस्पतिवार को एक दस वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार पीड़िता फरीदाबाद के सेक्टर-7 में रहती है।

वह रोजाना एक ऑटो रिक्शा से स्कूल आती-जाती है। लेकिन एक दिन उसी ऑटो के ड्राइवर ने उससे छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया।
Trending Videos
विज्ञापन

घर पर बताने पर दी जान से मारने की धमकी

प‌ुलिस ने बताया कि आरोपी ऑटो ड्राइवर ने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया और उसे बुरी तरह धमकाया भी कि अगर उसने किसी को बताया तो वो बच्ची को जान से मार देगा।

इस घटना के बाद बच्ची बहुत डर गई थी और उसने अपनी टीचर को सारी बातें बता दीं। सारी घटना जानने के बाद टीचर ने पुलिस में आरोपी ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी और ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें