कविनगर केबुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक कारोबारी का पांच लाख रुपये से भरा बैग लेकर आटो वाला रफूचक्कर हो गया। इस बाबत तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
एसएचओ ने बताया कि एक कारोबारी वैशाली मैट्रो से आटो कर बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में आए थे। उनका कहना है कि उनके पास पांच लाख रुपये थे।
वे आटो से उतरे और नोटों से भरा बैग आटो में ही भूल गए। वे जैसे ही फैक्ट्री में पहुंचे उन्हें बैग याद आया। वे बाहर दौड़े, मगर तब तक आटो वाला रफूचक्कर हो चुका था।