कोर्ट परिसर में सोमवार शाम बंदियों से बातचीत करने पर एक अधिवक्ता और सिपाही भिड़ गए। सिपाही का आरोप है कि 10-12 अधिवक्ताओं ने उसके साथ मारपीट की।
वहीं, अधिवक्ताओं ने सिपाही पर अभद्रता का आरोप लगाया और प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी के सामने अपना पक्ष रखा। सिपाही ने इस मामले की तहरीर दी है। एसएसपी ने सीओ द्वितीय को जांच सौंपी थी। देर शाम दोनों पक्षों का समझौता हो गया। सिपाही सतवीर साहिबाबाद थाने में तैनात है।
वह साथी सिपाही के साथ कोर्ट में 6 आरोपियों को लाया था। इनमें से एक आरोपी से अधिवक्ता बात करने लगा। आरोप है कि रोकने पर अधिवक्ता ने सिपाही को मुक्का मारा व कुछ अधिवक्ताओं संग मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
वहीं, बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पंडित ने बताया कि गलतफहमी की वजह से ऐसा हुआ। सीओ द्वितीय अतुल यादव ने दोनों पक्षों में समझौते की पुष्टि की।