फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी महिला को भेजे अश्लील मैसेज, दी रेप की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में अफगानी मूल की महिला डॉक्टर ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए अश्लील मैसेज भेजने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
विज्ञापन


महिला ने आरोपी को लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान निजामुद्दीन निवासी फैजान अख्तर के रूप में हुई। वह ऑटो चलाता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पेशे से डॉक्टर महिला (30) लाजपतनगर में अपनी मां के साथ रहती है। 18 सितंबर से उसके फोन पर अश्लील एसएमएस आ रहे थे।

महिला डॉक्टर ने मैसेज भेजने वाले को फोन किया तो आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला के मना करने के बावजूद आरोपी ने भद्दे व अश्लील मैसेज भेजने बंद नहीं किए।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

फोन पर देता था रेप की धमकी

कुछ ही दिन बाद वह फोन कर दुष्कर्म की धमकी भी देने लगा। आखिरकार महिला ने लाजपत नगर थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने भी आरोपी को मंगलवार शाम लाजपत नगर मेट्रो के पास बुलाने के लिए कहा।

महिला ने आरोपी को फोन किया और मिलने के लिए लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया। जब आरोपी मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

आरोपी की पहचान निजामुद्दीन निवासी फैजान अख्तर के रूप में हुई। वह ऑटो चलाता है। महिला डॉक्टर निजामुद्दीन दरगाह जाती रहती है। यहां पर एक परिचित से उसे महिला डॉक्टर का नंबर मिल गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें