फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Sat, 23 Sep 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पलवल
विज्ञापन
मिनी ट्रक और कार की भिड़ंत
विज्ञापन
बामनीखेड़ा-हसनपुर मार्ग पर गांव पिंगौड़ के समीप सवारियों से भरे ऑटो को सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से ऑटो में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य चार लोग लोग घायल हो गए। वहीं कार चालक मौके पर ही कार को छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए व घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जांच अधिकारी एएसआई लक्ष्मीनारायण के अनुसार, शुक्रवार रात को ऑटो पलवल से सवारियों को लेकर हसनपुर जा रहा था। जब ऑटो गांव पिंगौड़ के समीप पहुंचा तो उसे सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी।

इससे ऑटो में सवार गांव करीमपुर निवासी इंदर सिंह (50) व हसनपुर के वार्ड नंबर-15 निवासी लोकचंद (30) की मौत हो गई जबकि अन्य सवारी घायल हो गई। वहीं आरोपी स्विफ्ट कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें