फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिन्दी सीखने भारत आई ऑस्ट्रेलियाई युवती के साथ रात में गार्ड ने की छेड़छाड़

Fri, 03 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न
विज्ञापन
दक्षिण जिले केपॉश इलाके मालवीय नगर में आस्ट्रेलिया की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सिक्यूरिटी गार्ड ने विदेशी युवती को रात में अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे पकड़ लिया था।
विज्ञापन


मालवीय नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व घूरने का मामला दर्ज कर आरोपी सिक्यूरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नुपूर प्रसाद ने गार्ड को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। 

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया की युवती ऐलिना (26, बदला हुआ नाम) 21 जनवरी को टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। वह भारत हिंदी सीखने आई है और एक प्राइवेट संस्थान से हिंदी भाषा सीख रही है। ऐलिना मालवीय नगर में रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्डिंग के गार्ड रात में युवती को पकड़कर की बदसलूकी

यौन प्रताड़ना
बुधवार व बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे ऐलिना कहीं से अपने घर आई थी। तभी बिल्डिंग के सिक्यूरिटी गार्ड ने उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ की। ये भी आरोप है कि सिक्यूरिटी गार्ड पिंटू (27) ने उसे पकड़ लिया था।

ऐलिना ने रात को ही इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मालवीय नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ व घूरने का मामला दर्ज कर लिया है। सिक्यूरिटी गार्ड पिंटू को बृहस्पवितार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों ने जिले में रहने वाले विदेशी मूल के लोगों की सुरक्षा बढ़ाने केआदेश दिए हैं। सभी थानाध्यक्षों को इलाके में विदेशी मूल के युवक व युवतियों से संपर्ककर उनकी सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें