गुड़गांव के नगीना में छेड़छाड़ के एक मामले को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। एक गुट पर दूसरे गुट के लोगों को पीटने का आरोप है।
इसमें करीब पांच लोग घायल हो गए जिनका इलाज राजकीय मांडीखेड़ा अल आफिया सामान्य अस्पताल में चल रहा है। इसमें एक महिला की हालत नाजुक बताई गई है। आरोप है कि विरोधियों ने अस्पताल में भी इनके साथ मारपीट की।
दिल्ली: चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप
बताते हैं कि शनिवार सुबह नावली गांव की एक महिला खेतों से चारा लेने गई थी। इस बीच पड़ोस गांव नसीरबास के शाकिर पुत्र बरुद्ध ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर जब वह भागने लगा तो आसपास मौजूद लोगों ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे उसके सिर में मामूली चोट आ गई।
उसके बाद युवक अपने परिवारों वालों के साथ लाठी, डंडों व तेजधार हथियार लेकर वहां आ गया और महिला के परिवार वालों पर धावा बोल दिया। इस बीच महिला के घर की खिड़कियां, कुर्सियां, चारपाई, पंखा व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया गया।
-गर्भवती बहू को करंट लगाकर मारा
मारपीट के दौरान नावली की अनीसा, जीनत, राशिद व ईसा घायल हो गए। जिन्हें दोपहर बाद मांडीखेड़ा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उनका फिर झगड़ा हो गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। फिरोजपुर झिरका डीएसपी भगतराम ने कहा कि दोष साबित होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।