फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के कमरे से लाखों के जेवर चोरी

Thu, 15 Jan 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीईएस कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर के घर से लाखों के जेवर चोरी हो गए। उनकी पत्नी बाहर गई थीं। प्रोफेसर का दावा है कि वे रोजाना कमरे की चाभी मकान मालिक को देकर कॉलेज जाया करते थे।
विज्ञापन


दस दिन बाद प्रोफेसर की पत्नी वापस लौटी तो चोरी का खुलासा हुआ। कविनगर थाने में तहरीर दी गई है।

अभिषेक कुमार गौड एबीईएस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वे परिवार के साथ शास्त्रीनगर रहते हैं। 31 दिसंबर 2014 को उनकी पत्नी बदायूं गई थी। प्रोफेसर का कहना है कि कॉलेज जाते वक्त रूम की चाभी मकान मालिक को देकर जाते थे।

9 जनवरी को जब उनकी पत्नी बदायूं से वापस लौटीं तो उन्होंने अपनी ज्वैलरी गायब देखी। 10 जनवरी को दोबारा से रूम में ज्वैलरी की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


इसके बाद मकान मालिक से भी ज्वैलरी के बारे में पूछा गया। उन्होंने भी जानकारी से इंकार कर दिया। प्रोफेसर ने बताया कि उनके कमरे का लॉक तोड़ा नहीं गया, बल्कि चाभी से लॉक खोलकर ज्वैलरी चोरी की गई।

असिस्टेंट प्रोफेसर ने बताया कि कमरे से मंगलसूत्र, पाजेब, अंगूठी, सोने की चेन सहित करीब डेढ़ लाख की ज्वैलरी चोरी की गई है। मामले की तहरीर कविनगर पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसएसआई मिथिलेश उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें