फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया गेट के पास सेना के हवलदार ने खुद को किया शूट, मराठी में लिखा सुसाइड नोट

Wed, 15 Feb 2017 10:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जवान ने खुद को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंडिया गेट के पास सेना के हवलदार ने खुद को गोली मारकर मंगलवार सुबह खुदकुशी कर ली। हवलदार ने खुद को एके-47 से गोलियां मारी थीं। दो गोलियां उसकी छाती में घुस गईं। तीसरी गोली चेंबर में ही रह गई थी। पुलिस को मौके से मराठी भाषा में लिखा सुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन


उसमें हवलदार ने घरेलू कलह के वजह से परेशान होने की बात लिखी है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से नासिक, महाराष्ट्र निवासी सुनील पाटोले (36) सेना की 16वीं इंफेंट्री बटालियन में हवलदार था।

उसकी कुछ दिन पहले ही तैनाती हाईकोर्ट के सामने स्थित सेना की बटालियन में हुई थी। मंगलवार सुबह सात बजे वह बैरक में ही था। तभी उसने साथी की एके-47 ले ली। साथी जब बॉशरूम चला गया तो उसने एके-47 से खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन


वहां मौजूद अन्य जवान बैरक की तरफ दौड़े तो सुनील खून से लथपथ पड़ा हुआ था।  उसे डलहौजी मार्ग पर स्थित आर्म्ड फोर्सेज क्लीनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नासिक में रहने वाले उसके परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों को दिल्ली पहुंचने के बाद बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें