फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद लोगों ने एमसीडी पर किया कब्जा, सैंकडों वाहनों की हुई टोल फ्री एंट्री

Fri, 14 Oct 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली-गुड़गांव आया नगर बॉर्डर स्थित एमसीडी के टोल पर 25-30 हथियारबंद लोगों ने कब्जा कर कई वाहनों को बिना टैक्स दिए दिल्ली में प्रवेश कराया। 
विज्ञापन


टोल कर्मियों की गाड़ियों व टोल बूथ में तोड़फोड़ करने के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। दक्षिण जिले की फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।  

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मूलरूप से इंद्रा नगर उन्नाव, उत्तरप्रदेश निवासी बैकुंठनाथ (35) आया नगर में रहते हैं। वह दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर आया नगर स्थित एमसीडी टोल टैक्स पर शिफ्ट इंचार्ज हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिना टैक्स दिल्ली में प्रवेश कराए गए सैकड़ों वाहन

पुलिस - फोटो : Demo Pic
वह अपने स्टाफ के साथ बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे टोल की पर्चियां काट रहे थे। उसी समय करीब 25 से 30 हमलावर वहां पहुंचे और टोल बूथ के पास खड़ी स्टाफ की तीन गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और बैरियर को गिराने के बाद कुर्सियों तोड़ दी।

आरोपियों ने कहा कि उनकी गाड़ियों से एनजीटी व एमसीडी टोल वसूलते हो, इसलिए तोड़फोड़ की है। आगे उनकी गाड़ियों से टैक्स वसूला तो वह उनको जिंदा नहीं छोड़ेंगे। 

आरोपियों ने टोल कर्मचारी पुष्पराज व राहुल के साथ मारपीट की। दोनों को काफी चोट लगी है। आरोपियों ने करीब 15 से 20 ट्रक को गुड़गांव की तरफ से दिल्ली में बिना टैक्स प्रवेश करवा लिया। 

हमलावरों के चलते आया नगर टोल करीब पौने घंटे फ्री रहा और सैकड़ों वाहन बिना टोल दिए दिल्ली में प्रवेश कर गए। इससे सरकार को काफी नुकसान हुआ है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज से कुछ आरोपियों की पहचान हो गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें