फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड एक्जाम की टेंशन में छात्र ने उठाया ऐसा कदम कि घरवालों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Tue, 06 Mar 2018 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
tears
विज्ञापन

एक 10वीं कक्षा के छात्र ने बोर्ड परीक्षा के तनाव में आकर बहुत गलत कदम उठाया..

विज्ञापन


परीक्षा तनाव से ग्रस्त 10वीं कक्षा के छात्र ने सोमवार देर रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। छात्र एक दिन पहले से ही घर से लापता था, जिसकी शिकायत परिजनों ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को देकर मामला दर्ज कराया था।

शव पड़े होने की सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर उसे कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी करीब 15 वर्षीय किशोर अमेरिकन पब्लिक स्कूल का छात्र है।
विज्ञापन


मंगलवार से दसवीं कक्षा की परीक्षा शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी अच्छी न होने के चलते वह तनाव में था। जिसके चलते वह सोमवार को ही घर से स्कूटी लेकर कहीं चला गया था। इसकी शिकायत परिजनों ने न्यू कॉलोनी थाना पुलिस को दी।

विज्ञापन

क्यों नहीं चाहते परिजन कोई कार्यवाई

पुलिस ने छात्र के गुमशुदा होने का मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार देर रात जीआरपी थाना पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 फाटक के पास एक किशोर का शव पड़ा हुआ है जोकि ट्रेन से कट गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जीआरपी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि छात्र किस ट्रेन की चपेट में आया है, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।

छात्र की एक्टिवा सेक्टर-9 फाटक के पास खड़ी हुई मिली जबकि छात्र का शव फाटक से काफी दूर रेलवे ट्रैक पर मिला है। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। इस मामले में परिजन किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें