फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकलाख के परिजनों की नहीं हुई गिरप्तारी तो होगी साठा चौरासी की महापंचायत

Mon, 18 Jul 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बिसाहड़ा कांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसाहड़ा में गोहत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने बैठक की। उनका कहना है कि अगर इकलाख के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो साठा चौरासी की महापंचायत की जाएगी।
विज्ञापन


जरूरत पड़ने पर हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर गोहत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके गिरफ्तारी करे। 

अगर पुलिस-प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में लापरवाही बरती तो साठा चौरासी की महापंचायत में रणनीति बनाई जाएगी। ग्रामीणों ने पंचायतों के निर्णयों को पूरी तरह से गोपनीय रखा है। 
विज्ञापन


उनका कहना है कि इस बार महापंचायत या किसी भी आयोजन को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा, ताकि अवरोध न हो।  मालूम हो कि 27 सितंबर 2015 को दादरी के गांव बिसाहडा में गोहत्या पर बवाल होने के बाद इकलाख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को जेल भेज दिया था। इनमें से दो नाबालिग की जमानत मिल गई है। वहीं, इकलाख समेत उसके परिवार के सात लोगों के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


साध्वी फिर पहुंचीं मंदिर
बिसाहड़ा गांव के शुद्धिकरण के लिए साध्वी हर सिद्धी गिरी फिर मंदिर पहुंच गई हैं। मंदिर में अपने कमरे में रविवार को वह मौजूद रहीं। मंदिर पर साध्वी
से मिलने के लिए सारा दिन महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। साध्वी ने महिलाओं को शुद्धिकरण के तरीके बताए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें