फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरलाइंस के अफसरों ने एयर होस्टेस से की अश्लील हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक एयर होस्टेस ने अपनी ही एयरलाइंस के दो सीनियर अफसरों पर छेड़छाड़ और लगातार पीछा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़िता एयर होस्टस ने पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी के दो अधिकारी उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे और अकसर आते-जाते उसका पीछा करते थे।

जांच अधिकारी के अनुसार उन अफसरों के नाम पीड़िता ने सन्नी शर्मा और महिपाल बता रही है। उसी के आधार पर पुलिस ने एयरलाइंस से उन अफसरों का रिकॉर्ड मांगा गया है।

कब पकड़े जाएंगे आरोपी?

एयर होस्टेस छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने एयरलाइंस से आरोपी अधिकारियों का रिकॉर्ड मांगा है। इसी बीच पुलिस ने पीड़ित एयर होस्टेस के बयान मजिस्ट्रेट के सामने भी दर्ज करा दिए हैं।

उम्मीद है कि बृहस्पतिवार को अधिकारियों का रिकॉर्ड कंपनी की ओर से मुहैया करा दिया जाएगा। इसके बाद उन पर कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।

मामले की जांच कर रहे एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में भी ‘सीनियर ऑफिसर’ का ही जिक्र किया है। एयरलाइंस से उसके अधिकारियों का रिकॉर्ड मांगा गया है।
विज्ञापन

मुंबई की रहने वाली है एयर होस्टेस

गुड़गांव के उद्योग विहार पुलिस ने एयर होस्टेस छेड़छाड़ मामले में एयरलाइंस से आरोपी अधिकारियों का रिकॉर्ड मांगा है। इस बीच पुलिस ने पीड़ित एयर होस्टेस के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए हैं।

उद्योग विहार पुलिस में मंगलवार को घरेलू एयरलाइंस की 27 वर्षीय एयर होस्टेस ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों पर छेड़छाड़ और लगातार पीछा करने की शिकायत दी थी।

वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली है और फिलहाल सेक्टर 23 में किराए पर रह रही है। शिकायत के बाद पीड़िता से महिला काउंसलरों और पुलिस ने गहनता से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अधिकारियों के पदों का जिक्र नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें