फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में एम्स के डॉक्टर की मौत, फ्लैट में फर्श पर बेहोश पड़ा था शव

Mon, 11 Jul 2016 05:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हौजखास इलाके में एम्स के डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। डॉक्टर की शिनाख्त स्वर्णम गणेशन (26) के रूप में हुई है। रविवार सुबह स्वर्णम का शव गौतम नगर स्थित उसके फ्लैट में फर्श पर पड़ा हुआ मिला। 
विज्ञापन


उसकी दाईं कलाई पर दो सिरिंज लगी हुई थी। स्वर्णम ने आत्महत्या की या उसकी मौत नशे की ओवरडोज की वजह से हुई फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को डॉक्टर के पास से कोई सुइसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

पुलिस ने शव को एम्स मोर्चरी भेज दिया है। सोमवार को परिवार के तमिलनाडु से आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से धर्मपुरा, त्रिपुर, तमिलनाडु का रहने वाला स्वर्णम मदुरई से एमबीबीएस करने के बाद  एम्स के मेडिसन विभाग में एमडी में दाखिला लिया था। 10 दिन पूर्व ही एम्स आया था। 

हॉस्टल न मिलने की वजह से उसने दो अन्य डॉक्टरों के साथ एम्स के नजदीक ही गौतम नगर में किराए का फ्लैट ले लिया था। दाखिला लेने के फौरन बाद वह वापस तमिलनाडु चला गया था।
विज्ञापन

अपने घर वापस तमिलनाडु लौटना चाहता था स्वर्णम

मृतक डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व ही दिल्ली लौटा था। फिलहाल उसकी तैनाती मेडिसन विभाग में थी। रविवार दोपहर 12.00 बजे जब स्वर्णम अपनी शिफ्ट पर नहीं पहुंचा तो उसके साथियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। फोन न उठने पर उसके दोस्त कमरे पर पहुंचे तो फ्लैट अंदर से बंद था।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो स्वर्णम फर्श पर बेहोश पड़ा था। उसकी दाईं कलाई पर दो सिरिंज लगी थी। एम्स ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

पुलिस ने स्वर्णम के परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी है। उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा। हादसे के समय स्वर्णम अपने कमरे में अकेला था।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच के बाद मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का सही खुलासा हो पाएगा।

घर वापस लौटना चाहता था स्वर्णम
दक्षिण जिला पुलिस के अधिकारियों की मानें तो शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि स्वर्णम अपने घर तमिलनाडु वापस जाना चाहता था। व्हाट्सऐप की जांच के दौरान पुलिस को इसका पता चला है। दिल्ली आने के बाद शनिवार को इसके लिए उसने कोशिश भी थी। 

वह अपने घर के लिए टिकट कराना चाह रहा था। लेकिन उसको टिकट नहीं मिल पाया था। वहीं स्वर्णम को हिंदी भी नहीं आती थी। ऐसे में उसे बड़ी परेशानी हो रही थी। उसने ऑनलाइन हिंदी की क्लास भी करना शुरू किया था। पुलिस परिवार से पूछताछ कर इसका पता लगाने का प्रयास करेगी कि स्वर्णम अपने घर वापस क्यों जाना चाहता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें