फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी संगठनों के लिए पैसे का प्रबंध करने के आरोपी बरी

Mon, 06 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने आतंकवादी संगठनों के लिए पैसे की व्यवस्था करने के मामले में आरोपी दो व्यक्तियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि जांच एजेंसी उनका अपराध साबित करने में असफल रही है।
विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अमर नाथ ने आरोपी बनाए गए पश्चिम बंगाल निवासी शाहजहां शेख व मालेक शेख को बरी करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी साक्ष्य पेश नहीं किया गया जिससे साबित हो कि इनके आतंकवादी संगठनों से संबंध थे।

जांच एजेंसी एनआईए ने इन दोनों को पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था और तभी से वे न्यायिक हिरासत में है। एनआईए ने आरोप लगाया था कि दोनों देशभर के आतंकी संगठनों के लिए पैसे का प्रबंध करते थे।
विज्ञापन


वहीं बचाव पक्ष ने तर्क रखा कि उनके मुवक्किलों के पास से कोई भी नगदी की बरामदगी नहीं हुई। इसके अलावा कॉल डिटेल में भी ऐसा साबित नहीं हुआ जिससे उनके आतंकी संगठनों से संबंध साबित हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें