फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को धक्का लगने पर गोली मारने वाले गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-पांच थानाक्षेत्र में तीन दिन पहले सरेशाम एक व्यक्ति की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में क्राइम यूनिट-3 पालम विहार की टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


तीनों आरोपी नाबालिग हैं और मामूली सी कहासुनी के दौरान तैश में आकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के मुताबिक 31 मई की देर शाम तीनों आरोपी एक बाइक से जा रहे थे।

इसी दौरान सीआरपीएफ चौक पर पैदल जा रहे शामली निवासी कुम्मत से इनकी बाइक को धक्का लग गया। इस बात को लेकर उसकी आरोपियों से कहासुनी हो गई थी। इतनी सी बात पर तैश में आए एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया था।
विज्ञापन


इस घटना में कुम्मत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। क्राइम यूनिट-3 प्रभारी मोहिंदर सिंह के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह उनकी टीम देवीलाल पार्क के पास गश्त कर रही थी।

इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक पर सवार होकर तीन युवक आ रहे हैं और इनके पास तमंचा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने इनको रोक कर तलाशी ली तो तमंचा बरामद हो गया। इसके बाद इनसे पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन

पेशेवर झपटमार हैं आरोपी

साथ ही कुछ अन्य वारदातों को भी स्वीकार किया है। मालूम हो कि मंगलवार रात शीतला माता मंदिर से अतुल कटारिया चौक पर जाने वाले मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने इस्सापुर, खुरग्यान, कैराना थाना, शामली के रहने वाले कुम्मत (45) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह चार दिन पहले अपने साथियों के पास रोजी-रोटी की तलाश में गुड़गांव आया था।

पेशेवर झपटमार हैं आरोपी
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी भले ही नाबालिग हैं, लेकिन पेशेवर अपराधी हैं। इनमें से दो अपराधी इंद्रावास के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा सूर्या विहार में रहता है।

तीनों साथ मिलकर चेन स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने शहर थाना क्षेत्र के सदर बाजार में चार मई एवं 13 मई को हुई वारदातों को भी स्वीकार किया है।

झपटमारी की रकम से खरीदा था तमंचा
पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से झपटमारी का काम कर रहे हैं। झपटमारी के रुपये से ही पिछले दिनों तीनों ने एक साथ तमंचा खरीदा था और हमेशा हथियारों से लैस रहते थे। इन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी पैसे के जुगाड़ में इन्होंने बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

पुलिस तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिसके बाद अन्य खुलासा होगा। -हवा सिंह एसीपी गुड़गांव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें