फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल के लड़के ने 7 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश

Mon, 27 Jan 2014 01:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक 12 साल के लड़के को सात साल की लड़की के रेप करने की कोशिश के मामले में हिरासत में लिया है। मेडिकल के बाद पुलिस ने उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


जारचा एरिया के रसूलपुर गांव के रहने वाले इस 12 साल के लड़के ने अपने ही गांव की एक सात साल की लड़की के रेप का प्रयास उस दिन किया जब चारों ओर गणतंत्र दिवस की तैयारियां चल रही थीं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में नौकरी के बहाने चलती कार में रेप

शनिवार शाम लड़का, लड़की को बहला फुसलाकर जंगल की ओर ले गया और रेप की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी नाबालिग लड़के को पकड़ लिया और उसकी पिटाई भी कर दी।
विज्ञापन


बाद में गांव वालों ने उसे पुलिस को सौंप दिया। दरअसल, शनिवार शाम एक सात साल की लड़की अपने घर के सामने खेल रही थी, तभी पाड़ोस में रहने वाला एक लड़का वहां आकर लड़की के साथ खेलने लगा।

यह भी पढ़ें: आईएएस पर लगा युवती से बलात्कार का आरोप

खेल-खेल में ही लड़की को कुछ देने की बात कह कर उसे बहला लिया। और उसे जंगल की ओर ले गया। कुछ दूर जाने पर लड़की ने आगे जाने से मना कर दिया तो लड़के ने खेत में ही उससे रेप का प्रयास किया।

लेकिन लड़की ने ऐन मौके पर होशियारी दिखाई और जोर से लड़के का हाथ काट लिया। इससे मौका मिलते ही वह भागने लगी और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौक पर पहुंच गए।

देखते-देखते ही मौके पर काफी भीड़ जुट गई। घटना से गुस्साए परिजनों और लोगों ने लड़के को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कराया। उसके बाद लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें