फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में युवक को कुल्हाड़ी से काटा, हाल ही में कार के लिए साइड लेने पर हुआ था विवाद

Sun, 30 Jul 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दादरी
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दादरी के गांव बोड़ाकी में रेलवे फाटक के नजदीक युवक ने रंजिश के चलते गांव के ही युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर हमलावर फरार हो गए। परिजन ने घटना की नामजद रिपोर्ट दादरी कोतवाली में दर्ज कराई है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बोड़ाकी में रेलवे फाटक के नजदीक चार दिन पहले गांव के ही अरविंद कुमार और पंकज कुमार के बीच गाड़ी के लिए साइड लेने के चलते विवाद हो गया था। शनिवार रात अरविंद घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए फाटक की तरफ निकला था।

आरोप है कि ग्रेटर नोएडा की तरफ से पंकज कैब लेकर आ रहा था उसने अरविंद को देखकर गाड़ी रोक ली कुल्हाड़ी निकालकर हमला कर दिया। अरविंद के शोर मचाने पर पंकज कैब लेकर भागने लगा, लेकिन संतुलन बिगड़ने पर कैब पेड़ से टकरा गई। आरोपी कैब छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें