फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को लेने जा रहा था, ट्रक ने कुचला

Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/जारचा

सार

मायके से आ रही पत्नी को लेने दादरी रेलवे स्टेशन जा रहा था युवक
घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी को लेने दादरी रेलवे स्टेशन जा रहे बाइक सवार युवक को राख से भरे ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के भाई ने पीछा किया, तो ट्रक को छोड़कर आरोपी चालक फरार हो गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने रात में जाम लगाकर हंगामा किया। दादरी और जारचा पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हापुड़ के तहसील धौलाना में गांव निधावली निवासी भागमल यादव के बेटे बिरजू यादव की शादी डेढ़ वर्ष पहले अलीगढ़ मेें हुई थी। बिरजू की पत्नी भावना अपने 6 माह के बेटे के साथ मायके गई थी।

शनिवार की रात वह मायके से लौट रही थी। भावना दादरी रेलवे स्टेशन पर उतरी। बिरजू अपने बडे़ भाई ब्रह्म यादव के साथ अलग-अलग बाइक से भावना को लेने रेलवे स्टेशन जा रहा था। एनटीपीसी प्लांट के गेट नंबर-3 के नजदीक पहुंचने पर तेज गति से जा रहे ट्रक ने बिरजू को बाइक समेत कुचल दिया।
विज्ञापन


उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बाइक पर आ रहे बडे़ भाई ने ट्रक का पीछा किया। थोड़ी दूर पर ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। हादसे के बाद शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बिरजू के गांव से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर जारचा पुलिस के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे। आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें