फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिगरेट पीने से मना करने पर दोस्त की गोली मारकर हत्या

Mon, 16 Oct 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अशोक विहार में पिता को हो रही तकलीफ पर सिगरेट पीने से मना करने पर तीन युवकों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को बवाना नहर में फेंक दिया। वापस लौटने के बाद पीड़ित परिवार के साथ थाने में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करवाई और उसकी तलाश करने का नाटक भी करते रहे।
विज्ञापन


पुलिस की तफ्तीश में शक की सुई आरोपियों की तरफ गई तो तीनों फरार हो गए। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बृजेश कुमार (22) परिवार के साथ अशोक विहार के शहीद सुखदेव नगर में रहता था। वह प्राइवेट कार चलाता था। पिछले महीने ही बृजेश की शादी हुई थी।

कुछ दिन पहले उसके तीन दोस्त घर आए थे। तीनों कमरे में सिगरेट पीने लगे, जिसकी वजह से बृजेश के पिता को तकलीफ हुई और उसने दोस्तों को डांट कर घर से बाहर सिगरेट पीने को कहा। इस बात को लेकर तीनों दोस्त काफी गुस्से में थे।  10 अक्तूबर की रात तीनों ने शराब पीने के बाद बृजेश को बुलाया और सिगरेट पीने की बात को लेकर बहस करने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बृजेश के सिर में गोली मारी

demo pic
बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक दोस्त ने बृजेश के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बवाना नहर में फेंक दिया। उधर, घर न पहुंचने पर परिवार वाले बृजेश की तलाश करने लगे। परिवार वालों ने बृजेश के तीनों दोस्तों से पूछताछ की।

उन लोगों ने हैरानी जताते हुए परिवार के साथ ही अशोक विहार थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस के सामने तीनों दोस्तों के साथ झगड़ा होने की बात कही, लेकिन उन पर शक जाहिर नहीं किया।
  2 अक्तूबर को केएन काटजू थाना पुलिस ने बृजेश के शव को बरामद किया। पोस्टमार्टम में बृजेश के सिर में गोली लगने की बात सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को बृजेश के दोस्तों पर शक हुआ। इस बात की जानकारी मिलने ही तीनों गायब हो गए। रविवार को पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें