फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट : पूर्व कर्नल के फार्महाउस में एक बड़े क्रिकेटर ने की थी बर्थडे पार्टी

Sat, 23 Jul 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में पकड़े गए हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में एक चौंका देने वाला खुलासा सामने आया है। इस मामले के तार जहां भारतीय सेना के पूर्व कर्नल अजय अहलावत से जुड़ रहे हैं वहीं, इसमें भारतीय क्रिकेट की दुनिया के एक बड़े खिलाड़ी का नाम भी सामने आ रहा है।
विज्ञापन


इंडिया टूडे में छपी खबर के मुताबिक अजय अहलावत के पोलो क्लब में इस बड़े क्रिकेट खिलाड़ी ने अपनी बर्थडे पार्टी की थी। इस पार्टी में क्रिकेट जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने भी हिस्सा लिया था।

इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में एक नया ट्वीस्ट ये भी आया है। इस मामले में मोरक्को की एक मॉडल का भी नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मॉडल के नाम का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के साथ मास्टरमाइंड कर्नल अजय - फोटो : अमर उजाला
सफदरजंग एंक्लेव थाना इलाके में सामने आए अंतरराष्ट्रीय सैक्स रैकेट में शामिल आर्मी से रिटायर कर्नल अजय अहलावत बहुत ही शातिर है। उसने सरिस्का किले को दिल्ली व जयपुर में बैठकर ढाई करोड़ रुपये में बेच दिया था।

इस बाबत हौजखास थाना में मामला भी दर्ज है।  दूसरी ओर, पुलिस ने पूछताछ के लिए एक विदेशी युवती को भी हिरासत में लिया है। ये युवती मोरक्को की बताई जा रही है। इस युवती ने शुक्रवार को कई घंटे पूछताछ की गई।

दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्नल अजय अहलावत ने एक फर्जी कंपनी बनाई और हौजखास में रहने वाले सुधीर कुमार बिंडलास को सिरिस्का किला की प्रॉपर्टी ढाई करोड़ रुपये में बेच दी।

कर्नल अजय ने सुधीर को बताया था कि किले की प्रॉपर्टी को तीन लोग मिलकर खरीदेंगे। मगर सुधीर से ही पूरा पैसा ले लिया गया। सुधीर की मुलाकात आरोपी से देहरादून में हुई थी।

सुधीर का देहरादून में व्यवसाय है। सुधीर ने जब रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे भी नहीं दिए। सुधीर की शिकायत पर कर्नल अजय अहलावत के खिलाफ 31 दिसंबर 2014 में मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले में उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी थी। आरोपी ने जांच में भी सहयोग नहीं किया था।
विज्ञापन

कई लोगों से ठगी कर चुका है कर्नल अजय

अजय अहलावत
कर्नल अजय ने काफी लोगों के साथ ठगी कर रखी है। उसने दिल्ली पुलिस के रिटायर इंस्पेक्टर के साथ भी प्लाट दिलाने के नाम पर दस लाख रुपये की ठगी कर रखी है।

नोएडा के भी एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठग रखे हैं। कर्नल अजय के खिलाफ दिल्ली के जैतपुर व जयपुर में एफआईआर दर्ज हैं।  आरोपी बृजवासन स्थित रिसाला पोला क्लब चलाता है और उसी में रहता है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके क्लब में नामी गिरामी क्रिकेटर और वीआईपी लोग आते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें