पांच करोड़ की लॉटरी के झांसे में आकर पुणे की एक बुजुर्ग महिला 94 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। कासना कोतवाली पहुंची महाराष्ट्र साइबर क्राइम की टीम ठगी के आरोप में एनएसजी सोसायटी में रहने वालेे दो नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
कासना कोतवाली में एसएसआई गंगा सहाय सत्संगी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर क्राइम की टीम सोमवार शाम कोतवाली पहुंची। टीम प्रभारी दीपक लगड़ ने बताया कि पुणे निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत माह उसे एक ईमेल मिला, जिसमे पांच करोड़ रुपयेे की लॉटरी जीतने की जानकारी दी गई थी।
उसने मेल में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उसे रुपये जल्द खाते में भेजने की जानकारी दी गई। इसके बदले उन्होंने महिला से 20 प्रतिशत टैक्स आदि जमा कराने की बात कही। झांसे में आई महिला ने 10 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खाते में जमा करा दिए।