फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे की महिला से 94 लाख ठगे, दो नाइजीरियन गिरफ्तार 

Thu, 10 Nov 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच करोड़ की लॉटरी के झांसे में आकर पुणे की एक बुजुर्ग महिला 94 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गई। कासना कोतवाली पहुंची महाराष्ट्र साइबर क्राइम की टीम ठगी के आरोप में एनएसजी सोसायटी में रहने वालेे दो नाइजीरियन युवक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


कासना कोतवाली में एसएसआई गंगा सहाय सत्संगी के मुताबिक, महाराष्ट्र साइबर क्राइम की टीम सोमवार शाम कोतवाली पहुंची। टीम प्रभारी दीपक लगड़ ने बताया कि पुणे निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत माह उसे एक ईमेल मिला, जिसमे पांच करोड़ रुपयेे की लॉटरी जीतने की जानकारी दी गई थी।

उसने मेल में दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो उसे रुपये जल्द खाते में भेजने की जानकारी दी गई। इसके बदले उन्होंने महिला से 20 प्रतिशत टैक्स आदि जमा कराने की बात कही। झांसे में आई महिला ने 10 लाख रुपये आरोपियों के बताए बैंक खाते में जमा करा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 करोड़ की लॉटरी निकलने का झांसा देकर खाते में डलवाए थे रुपये

इसके बाद भी जब महिला के अकाउंट में लॉटरी की राशि नहीं आई तो उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया। इसके बाद आरोपियों ने कोई न कोई बहाना बनाकर महिला से 94 लाख रुपये जमा करा लिए।

ठगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र साइबर क्राइम टीम ने बैंक खाते को ट्रैस कर लिया और आरोपियों का पता लगाने के बाद एनएसजी सोसायटी से नाइजीरियाई युवक केलेओबिना मेरना और उसके साथी विक्टर चिगोवे एजुरिके को गिरफ्तार कर लिया।

महाराष्ट्र साइबर क्राइम टीम ने आमद दर्ज कराकर मदद मांगी थी। इसके बाद वह दो नाइजीरियन को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। दोनों पर पुणेे की बुजुर्ग महिला से लॉटरी का झांसा देकर 94 लाख ठगी का आरोप है। -सुधीर त्यागी, प्रभारी कासना कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें