फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल के बच्चे से आठ लोगों ने किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम ने पिछले दिनों अपने माता-पिता को बताया कि पड़ोस के कुछ लड़के उसे कबूतर दिखाने के बहाने ले गए थे। बाद में उसको डरा-धमकाकर गलत काम किया। आरोपी लगातार उसको एक सप्ताह तक बुलाकर गलत काम करते रहे।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनाई। मासूम की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मेडिकल में भी मासूम के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई।

इस बीच आरोपियों ने मासूम के परिवार पर हमला कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया है।
विज्ञापन

पांचवी का छात्र है मासूम

दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में 10 साल के मासूम के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया है। आठ लड़के मासूम को डरा-धमकाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर कुकर्म व पॉक्सो की धारा में मामला दर्ज कर गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने एक आरोपी जीवन लाल को दबोच लिया है।

अभी सात अन्य लड़कों की तलाश है। पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ गीता कॉलोनी इलाके में रहता है। वह पास के ही एक निजी स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें